चंदौली- जनपद में आज दो दर्जन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,एक की हुई मौत संख्या बढ़ कर हुई 27 

चंदौली जनपद में आज दो दर्जन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,एक की हुई मौत संख्या बढ़ कर हुई 27

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/20 सितम्बर 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 24 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 9 महिला तथा 1 बालक व 14 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 4 रेलवे, 1 किसान, 4 गृहणी, 3 प्राईवेट जाॅब, 9 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी के 1, चहनिया के 2, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 1, नियामताबाद के 3, डी.डी.यू नगर के 15 व सकलडीहा के 2 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज 23 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है व 1 की मृत्यु की सूचना वाराणसी से प्राप्त हुयी है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1192 नमूने संग्रहित किये गए।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2831 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 484 है। 1545 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 775 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 27 मृत्यु हो चूकी है।