26 अक्टूबर से शुरू होंगी सांतरागाछी और टाटानगर से खातीपुरा के लिए 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनें

26 अक्टूबर से शुरू होंगी सांतरागाछी और टाटानगर से खातीपुरा के लिए 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनें

रेल संपर्क होगा मजबूत, प्रयागराज, कानपुर और आगरा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

रेलवे समाचार। यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे 26 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी?खातीपुरा और टाटानगर?खातीपुरा के बीच 2 नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करेगा। इन ट्रेनों के शुरू होने से पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। साथ ही यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।

सांतरागाछी से खातीपुरा तक चलेगी उद्घाटन विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 08061 सांतरागाछी?खातीपुरा उद्घाटन विशेष ट्रेन 26 अक्टूबर को सांतरागाछी से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मूरी, रांची, लोहरदगा, डाल्टनगंज, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा, बांदीकुई और दौसा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।

इस उद्घाटन विशेष ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें सामान्य, स्लीपर, वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के साथ वातानुकूलित इकोनॉमी कोच भी शामिल होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पेंट्री कार की व्यवस्था भी रहेगी।

टाटानगर से खातीपुरा के लिए भी नई ट्रेन

गाड़ी संख्या 08181 टाटानगर?खातीपुरा उद्घाटन विशेष ट्रेन भी 26 अक्टूबर को टाटानगर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव चांडिल, पुरुलिया, मूरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा, खेड़ली, मंडावर महुआ रोड, बांदीकुई और दौसा सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और वातानुकूलित इकोनॉमी कोच शामिल होंगे।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर रेल संपर्क

इन दोनों नई रेल सेवाओं से विभिन्न राज्यों के बीच आवागमन आसान होने के साथ व्यापार, पर्यटन और सामाजिक-सांस्कृतिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, दोनों ट्रेनों के नियमित संचालन का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। फिलहाल 26 अक्टूबर को इनकी उद्घाटन विशेष सेवाएं संचालित की जाएंगी।