महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन 

हथगाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को श्रेष्ठ फाउंडेशन सेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी एवं देशसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक बाबू सिंह खरहरा एवं प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सागर सहित गांव के गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर प्रदीप यादव,राजू फतेहपुरी, धीरेंद्र गुप्ता, डॉ. गोरेलाल,जय सिंह यादव, गोलू, जीतीन यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।