17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, अधिकारियों को दिए सफल आयोजन के निर्देश

मुरादाबाद। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को प्रत्येक जनपद में सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने के दृष्टिगत मुरादाबाद में ?सेवा संकल्प अभियान? का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में 14 सितंबर को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों और उनके सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अभियान के तहत ?आशीर्वाद का दीया?, ?मेरे सपनों का भारत?, ?नमो सेवा?, ?आंगन मिलन सेवा?, ?सेवा की कहानी?, ?सेवा ज्योति कलश यात्रा?, ?वडनगर से वाराणसी यात्रा?, ?सेवा मेरा योगदान?, ?सेवा सेतु अभियान?, ?सेवा के रंग, राष्ट्र के संग?, ?सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज? और ?सुशासन सेवा संवाद? जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों की समुचित तैयारी करते हुए उनका सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण/जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार आर.पी. भगत, उपायुक्त उद्योग दीपांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा गिरीश भण्डूला समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में प्रतिभाग किया।