17 नवंबर को बरेली से पाटलिपुत्र के बीच चलेगी अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन

दीपावली एवं छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी की सुविधा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा बरेली से पाटलिपुत्र (पटना) के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04324 बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित त्योहार विशेष 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को एकल यात्रा के लिए चलाई जाएगी।

यह ट्रेन बरेली से रात 23:00 बजे रवाना होगी। अगले दिन शाहजहांपुर में 00:32 बजे, सीतापुर में 03:00 बजे, गोंडा में 05:45 बजे, बस्ती में 07:17 बजे और गोरखपुर में सुबह 09:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सीवान में 11:17 बजे, छपरा में 13:00 बजे और दिघवारा में 14:02 बजे रुकते हुए दोपहर 15:50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय एवं शयनयान श्रेणी के 17 कोच तथा एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इससे त्योहार के बाद घर लौटने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।