बस इतनी-सी बात पर पत्रकारिता का सर्टिफिकेट बांटने लगे भाई साहब! कलम की ताकत से इतनी परेशानी क्यों?

बस इतनी-सी बात पर पत्रकारिता का सर्टिफिकेट बांटने लगे भाई साहब! कलम की ताकत से इतनी परेशानी क्यों?

#Hardoi 

.कुछ लोगों की सोच भी गजब है! अगर कोई पत्रकार पुलिस अधीक्षक या किसी थाना प्रभारी के अच्छे काम की तारीफ कर दे, तो जनाब के पेट में मरोड़ उठने लगती है। साहब का फरमान है कि जो एसपी-एसएचओ की तारीफ करता है, वह पत्रकार नहीं हो सकता!

अरे भाई साहब! पत्रकारिता का मतलब सिर्फ अधिकारियों की कमियां गिनाना, हर वक्त आलोचना करना और हर अच्छी पहल में भी नुक्स निकालना ही नहीं होता। पत्रकार का काम गलत पर सवाल उठाना भी है और सही काम पर खुलकर सराहना करना भी है।

जरा सोचिए! अगर पुलिस किसी पीड़ित को न्याय दिलाती है, अपराधियों पर कार्रवाई करती है, जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करती है या कोई अच्छी पहल करती है, तो क्या पत्रकार उसकी तारीफ भी न करे? क्या पत्रकारिता का ठेका सिर्फ आलोचना करने वालों के पास है?

हमारी कलम न किसी अधिकारी की गुलाम है, न किसी नेता की जागीर और न ही किसी तथाकथित पत्रकारिता के ठेकेदार की बंधक!

एसपी अशोक कुमार मीणा हों या जिले का कोई थाना प्रभारी, जहां अच्छा काम होगा वहां प्रशंसा होगी और जहां लापरवाही मिलेगी वहां सवाल भी दागे जाएंगे। यही निष्पक्ष पत्रकारिता है।

और स्क्रीनशॉट में जनाब की टिप्पणी देखकर तो बस इतना ही कहेंगे कि भाई साहब, दूसरों को पत्रकारिता का प्रमाणपत्र बांटने से पहले पत्रकारिता का धर्म भी समझ लीजिए।

हम तो अपनी कलम से सच लिखेंगे। किसी को अच्छा लगे तो स्वागत है, बुरा लगे तो भी कोई परवाह नहीं।

क्योंकि पत्रकारिता चापलूसी और विरोध का नाम नहीं, बल्कि निष्पक्षता, साहस और सच के साथ खड़े रहने का नाम है।

🌹 सलाम उन कलमकारों को, जो गलत के खिलाफ आवाज उठाते हैं और सही काम करने वालों की हौसला-अफजाई भी करते हैं।

_डी.डी. शुक्ला/स्वतंत्र पत्रकार

#HardoiPolice #ashokkumarmeena #MYogiAdityanath #UttarPradesh #DMHardoi #UPGovt