हजार रंग बदलने का खेल या पत्रकारिता की आड़ में निजी हित? उदय राज द्वारा संचालित टड़ियावां मीडिया ग्रुप पर उठे सवाल!

हजार रंग बदलने का खेल या पत्रकारिता की आड़ में निजी हित? उदय राज द्वारा संचालित टड़ियावां मीडिया ग्रुप पर उठे सवाल!

कथित रिकवरी के नाम पर धन उगाही का आरोप, स्वीकारोक्ति के बाद भी मुकदमे की जगह सुलह-समझौता! बेनीगंज में दर्ज मुकदमे की भी हो पड़ताल, आखिर कब होगी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच?

#Hardoi 

साहब! मोटरसाइकिल की बकाया किस्त वसूलने के नाम पर यदि सड़कों पर लोगों को रोककर कथित धन उगाही की जा रही है तो यह कोई छोटी-मोटी बात नहीं। गोपामऊ चौकी क्षेत्र में सामने आए मामले में आरोप है कि उदय राज ने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन हल्का इंचार्ज ने विधिक कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह-समझौता करा दिया। पीड़ित को राहत जरूर मिल गई, मगर सवाल यह है कि क्या समझौते से कथित वसूली का रास्ता भी बंद हो गया? क्या आगे दूसरे लोगों को इस तरह परेशान नहीं किया जाएगा?

उदय राज द्वारा संचालित टड़ियावां मीडिया ग्रुप का आखिर मकसद क्या?

उदय राज द्वारा संचालित बताए जा रहे टड़ियावां मीडिया ग्रुप की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आखिर इस ग्रुप का उद्देश्य क्या है? जनहित की पत्रकारिता या अपने निजी हितों की पैरवी? अपने हजार रंग बदलकर कानून की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश तो नहीं?

पत्रकारिता की आड़ में यदि कोई निजी विवादों को हवा देने या दबाव बनाने का काम कर रहा है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मीडिया का नाम कानून से बचने का कवच नहीं बन सकता।

बताया जा रहा है कि बेनीगंज क्षेत्र में भी इसी प्रकार की एक घटना को लेकर उदय राज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। ऐसे में पुराने प्रकरण और वर्तमान शिकायत की निष्पक्ष पड़ताल जरूरी है।

डीएम और एसपी साहब से सीधे सवाल!

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से अपेक्षा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कथित रिकवरी एजेंटों के अधिकार, वसूली के दस्तावेज, शिकायतों और पूर्व मुकदमों की पड़ताल हो। यदि आरोप प्रमाणित हों तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

साहब! समझौता कराकर एक पीड़ित को राहत मिल सकती है, लेकिन इससे भविष्य में होने वाली कथित मनमानी की गारंटी खत्म नहीं होती।

याद रखिए_सड़क किसी की निजी वसूली चौकी नहीं, मीडिया ग्रुप किसी की निजी ढाल नहीं और कानून किसी की जेब की चीज नहीं!

कलम सवाल पूछेगी, प्रशासन को जवाब देना होगा। निष्पक्षता की कसौटी पर हर व्यक्ति को परखा जाए, चाहे वह रिकवरी एजेंट हो या मीडिया ग्रुप संचालक!

_डी.डी. शुक्ला, स्वतंत्र पत्रकार

#HardoiPolice #DMHardoi #ashokkumarmeena #MYogiAdityanath #UPPolice #BreakingNews #highlightseveryonefollowers