एसपी साहब हरदोई! पत्रकार की सुरक्षा आखिर भगवान भरोसे क्यों?

एसपी साहब हरदोई! पत्रकार की सुरक्षा आखिर भगवान भरोसे क्यों?

 

#Hardoi 

.

जनपद के शाहाबाद में दैनिक समाचार पत्र 'सार सागर' के तहसील संवाददाता रेशु कश्यप ने बिजली विभाग से जुड़ी खबर प्रकाशित की। आरोप है कि इसके बाद उन्हें कथित अभद्र टिप्पणियों, अपमान, मोबाइल छीनने और धमकी का सामना करना पड़ा। पीड़ित पत्रकार ने शाहाबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर मुख्यमंत्री पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं, वहीं हरदोई में एक पत्रकार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

एसपी साहब हरदोई! आखिर मौन क्यों? पत्रकार को न्याय कब मिलेगा?

आपकी निष्पक्ष कार्यशैली से उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

 

✍️ डी डी शुक्ला स्वतंत्र पत्रकार हरदोई

#UPPolice #JournalistSafety #cmyogiadityanathji #PressFreedom #UttarPradesh #Shahabad #हरदोई #highlightseveryone #HardoiPolice