अजमेर में सेवानिवृत्त रेल अधिकारियों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

अजमेर में सेवानिवृत्त रेल अधिकारियों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

132 सदस्यों की रही मौजूदगी, वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान कर नई डायरेक्टरी का किया विमोचन

अजमेर। सेवा निवृत्त रेल अधिकारी संस्था, अजमेर की ओर से 14 नवंबर को रेलवे अधिकारी क्लब में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के 132 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था के सचिव अनिल सिंघल ने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें 20 सदस्यों ने अपनी गायन प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले एक सदस्य और 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 3 वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की नई डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. जेएस मीना ने की, जबकि मंच संचालन एमएस परिहार और प्रदीप गुप्ता ने किया। समारोह में सदस्यों ने आपसी मेलजोल और उत्साह के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।