जिला कलेक्टर ने किया स्काउट गाइड स्टीकर का विमोचन स्काउट गाइड की मतदान केंद्रों पर दी गई सेवाओं को सराहा 

जिला कलेक्टर ने किया स्काउट गाइड स्टीकर का विमोचन

 

स्काउट गाइड की मतदान केंद्रों पर दी गई सेवाओं को सराहा 

 

 

पाली 05 नवंबर। भारत स्काउट व गाइड के 76 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा जारी स्टीकर का 

जिला कलेक्टर डॉ रवींद्र गोस्वामी ने आज विमोचन किया किया |

 

सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ रवींद्र गोस्वामी ने स्काउट गाइड स्टीकर का विमोचन कर बिक्री अभियान का शुभारंभ किया| दिनांक 12 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक जिले के समस्त विद्यालयों ओर महाविद्यालय में स्टीकर बिक्री अभियान के रूप में चलाया जाएगा|

 

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने राष्ट्रपति अवार्ड रोवर रेंजर से संवाद किया एवं हाल ही संपन्न हुए नगर निकाय ओर ओर पंचायत चुनाव स्काउट गाइड द्वारा की गई सेवाओं ही प्रशंसा की|

इस अवसर पर सी ओ गाइड डिंपल दवे, सचिव स्थानीय संघ गुंदोज प्रदीप कुमार शर्मा, सचिव पाली कैलाश कुमार, गाइडर हिम्मत पटेल, घीसाराम, रेंजर काव्या, रेखा, अमीषा आदि ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न शाखाओं में कार्मिक को स्टीकर लगाकर अंशदान एकत्र किया|

 

जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में रोवर रेंजर द्वारा सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला, उपाध्यक्ष ताराचंद जैन, पुष्पा परिहार आदि को स्टीकर लगाकर अभियान प्रारंभ किया|