फिरोजपुर मंडल में मनाया जा रहा ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का दिया संदेश

फिरोजपुर मंडल में मनाया जा रहा ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का दिया संदेश

1 से 7 नवंबर तक चलेंगी जागरूकता गतिविधियां, रेल यात्रियों और कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जा रहा प्रेरित

फिरोजपुर। पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा की बचत और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में 1 से 7 नवंबर 2026 तक ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड एवं उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के माध्यम से रेल यात्रियों और रेल कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को प्रकृति संरक्षण और बेहतर जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के पहले दिन 1 नवंबर को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित योग और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

वहीं, 2 नवंबर को ऊर्जा संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और रेलवे कॉलोनियों में जागरूकता संबंधी बैनर लगाए गए। इसके साथ ही रेल कर्मचारियों को प्रेरित किया गया कि आवश्यकता नहीं होने पर बिजली के उपकरण और लाइट बंद रखें, ताकि ऊर्जा की अनावश्यक खपत को रोका जा सके।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना और ऊर्जा संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। 7 नवंबर तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के जरिए सतत एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।