लीमाचौहान थाने की कमान अब नरेंद्र कुमार बेलवंशी के हाथों में, अपराधियों पर होगी सख्ती

सारंगपुर- क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। लीमाचौहान थाने की कमान अब अनुभवी और तेजतर्रार अधिकारी नरेंद्र कुमार बेलवंशी ने संभाल ली है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी।नरेंद्र कुमार बेलवंशी इससे पहले भी कई थानों में अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी ईमानदार और सख्त छवि के कारण आम जनता में खुशी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके आने से क्षेत्र में अपराध में निश्चित रूप से कमी आएगी और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के लोगों के द्वारा उनका सपा एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया. जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

इनका कहना है-

"मेरी पहली प्राथमिकता थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। गुंडे-बदमाशों, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशे के कारोबार के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। आमजन अपनी समस्याएं लेकर निसंकोच थाने आएं, उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।"

नरेंद्र कुमार बेलवंशी, थाना प्रभारी लीमाचौहान