जयपुर-फुलेरा रेलखंड पर रेलवे फाटक 233 दो दिन रहेगा बंद, वाहन चालकों को होगी परेशानी

जयपुर-फुलेरा रेलखंड पर रेलवे फाटक 233 दो दिन रहेगा बंद, वाहन चालकों को होगी परेशानी

कनकपुरा-धानक्या के बीच रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते 31 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 1 नवंबर शाम 6 बजे तक बंद रहेगा फाटक, वैकल्पिक मार्ग किए निर्धारित

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर-फुलेरा रेलखंड पर रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते रेलवे फाटक संख्या 233 को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। यह फाटक कनकपुरा और धानक्या रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित है। रेलवे प्रशासन ने मरम्मत कार्य को देखते हुए फाटक बंद रखने का समय निर्धारित किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार समपार फाटक संख्या 233 को 31 अक्टूबर 2026 की सुबह 08:00 बजे से 1 नवंबर 2026 की शाम 18:00 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान यहां से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। वाहन चालक इस अवधि में समपार फाटक संख्या 232 और 234 से होकर आवागमन कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।