लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य से रेल यातायात प्रभावित, 14 ट्रेनें रद्द

लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य से रेल यातायात प्रभावित, 14 ट्रेनें रद्द

2 रेलसेवाएं आंशिक रद्द और 9 का मार्ग बदला, नवंबर और दिसंबर में यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दें

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। सतलाना, दूधिया और दुदाड़ा स्टेशनों के बीच होने वाले इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते नवंबर और दिसंबर 2026 में विभिन्न तिथियों पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित रेलसेवाओं की जानकारी जारी की है। इसके तहत 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 2 रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द होंगी और 9 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा एक ट्रेन को मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा, जबकि एक अन्य ट्रेन निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दोहरीकरण कार्य का उद्देश्य रेलखंड की क्षमता और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाना है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और निर्धारित मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

ये 14 रेलसेवाएं रहेंगी रद्द

1.14895 भगत की कोठी-बाड़मेर:18 से 20 दिसंबर 2026 तक।

2.14896 बाड़मेर-भगत की कोठी:18 से 20 दिसंबर 2026 तक।

3.19403 भुज-दिल्ली:17 से 20 दिसंबर 2026 तक।

4.19404 दिल्ली-भुज:18 से 21 दिसंबर 2026 तक।

5.19407 साबरमती-लालगढ़:17 से 19 दिसंबर 2026 तक।

6.19408 लालगढ़-साबरमती:18 से 20 दिसंबर 2026 तक।

7.22483 भगत की कोठी-गांधीधाम:17 से 19 दिसंबर 2026 तक।

8.22484 गांधीधाम-भगत की कोठी:18 से 20 दिसंबर 2026 तक।

9.74839 भगत की कोठी-बाड़मेर:17 से 20 दिसंबर 2026 तक।

10.74840 बाड़मेर-भगत की कोठी:18 से 21 दिसंबर 2026 तक।

11.14893 भगत की कोठी-पालनपुर:17 से 20 दिसंबर 2026 तक।

12.14894 पालनपुर-भगत की कोठी:18 से 21 दिसंबर 2026 तक।

13.74841 भगत की कोठी-भीलड़ी:19 और 20 दिसंबर 2026 को।

14.74842 भीलड़ी-भगत की कोठी:19 और 20 दिसंबर 2026 को।

2 रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द

14896 बाड़मेर-भगत की कोठी:23 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक ट्रेन बाड़मेर से चलकर समदड़ी तक ही संचालित होगी। समदड़ी से भगत की कोठी के बीच सेवा रद्द रहेगी।

14893 भगत की कोठी-पालनपुर:23 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक ट्रेन भगत की कोठी के बजाय समदड़ी से रवाना होगी। भगत की कोठी से समदड़ी के बीच सेवा रद्द रहेगी।

9 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

रेलवे के अनुसार, निम्नलिखित रेलसेवाएं निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।

1.20485 जैसलमेर-साबरमती:23 नवंबर से 20 दिसंबर तक लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर।

2.20486 साबरमती-जैसलमेर:23 नवंबर से 20 दिसंबर तक महेसाणा-पालनपुर-मारवाड़-लूनी होकर।

3.14807 जोधपुर-दादर:20 दिसंबर को लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर।

4.14808 दादर-जोधपुर:19 दिसंबर को महेसाणा-पालनपुर-मारवाड़-लूनी होकर।

5.19272 हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस:19 दिसंबर को लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर।

6.20484 दादर-भगत की कोठी:18 दिसंबर को महेसाणा-पालनपुर-मारवाड़-लूनी होकर।

7.20625 चेन्नई एग्मोर-भगत की कोठी:17 और 18 दिसंबर को महेसाणा-पालनपुर-मारवाड़-लूनी होकर।

8.12489 श्रीगंगानगर-दादर:20 दिसंबर को लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर।

9.20626 भगत की कोठी-चेन्नई एग्मोर:20 दिसंबर को लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर।

एक ट्रेन 45 मिनट नियंत्रित, दूसरी देरी से चलेगी

14887 ऋषिकेश-बाड़मेर:22 नवंबर 2026 को जोधपुर-लूनी के बीच 45 मिनट नियंत्रित रहेगी।

74839 भगत की कोठी-बाड़मेर:23 नवंबर 2026 को निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के नंबर, तारीख, मार्ग और प्रस्थान समय की पुष्टि कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।