एक रक्तदान चार जिंदगियां बचाने का कार्य करता है:अनुराग श्रीवास्तव

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए नई तहसील सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार राजकुमार सिंह उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया।शिविर में 10 रक्तदानियों ने रक्तदान किया एवं 25 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया।रक्तदानियों में नायब तहसीलदार हिमालय सिंह,करन कुमार,नितिन कुमार श्रीवास्तव,अर्चना सिंह,अंजू वर्मा,महेंद्र तिवारी,आकाश,अनुभव पटेल,जितेंद्र कुमार,अनुराग बाजपेयी रहे।सभी रक्तदानियों को मुख्य अतिथि व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।चेयरमैन डॉ अनुराग ने कहा कि रक्तदान महादान होता है व हर तीन महीने में रक्तदान किया जा सकता है एवं एक रक्तदान चार जिंदगियां बचाने का कार्य करता है।इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से डॉ डी के वर्मा,बृजकिशोर,गोविंद प्रसाद,कमला प्रसाद,अजय कुमार उपस्थित रहे।