फिरोजपुर मंडल ने 24 टन होजरी की ढुलाई से कमाए 1.88 लाख रुपये मालभाड़े

लुधियाना से गुवाहाटी पहली बार रेल मार्ग से भेजी गई होजरी सामग्री

फिरोजपुर मंडल ने 24 टन होजरी की ढुलाई से कमाए 1.88 लाख रुपये मालभाड़े

फिरोजपुर मंडल ने माल यातायात को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के विशेष प्रयासों से लुधियाना से गुवाहाटी तक पहली बार होजरी सामग्री की रेल मार्ग से ढुलाई की गई।

8 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लुधियाना रेलवे स्टेशन से होजरी सामग्री की सफलतापूर्वक ढुलाई की गई। इसमें कुल 200 पैकेज, जिनका वजन 24 टन था, गुवाहाटी के लिए रवाना किए गए। इस माल ढुलाई से रेलवे को 1.88 लाख रुपये का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक माल परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल की विश्वसनीय और समयबद्ध माल परिवहन व्यवस्था व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। रेलवे द्वारा माल यातायात बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नए माल यातायात को रेलवे से जोड़ने की दिशा में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयास जारी हैं, जिससे व्यापारियों को सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलने के साथ रेलवे के माल राजस्व में भी वृद्धि हो रही है।