डीजे संचालकों की बैठक में नियमों के पालन की हिदायत अनुबंध पत्र भरवाकर कराया जमा

विशेश्वरगंज, बहराइच। आगामी दुर्गा पूजा, रामलीला एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेश्वरगंज थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने की। इसमें थाना क्षेत्र के करीब 30 डीजे संचालकों ने भाग लिया।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही डीजे का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखने तथा किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित न होने देने की हिदायत दी गई।पुलिस अधिकारियों ने सभी डीजे संचालकों से अनुबंध पत्र भरवाकर थाने में जमा कराया। स्पष्ट किया गया कि अनुबंध पत्र में दर्ज शर्तों के अनुसार ही डीजे बजाया जाए। नियमों की अनदेखी या उल्लंघन करने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।बैठक में संतोष जायसवाल पुत्र रामस्वरूप जायसवाल निवासी विशेश्वरगंज, शंभू पुत्र पुत्तन निवासी इब्राहिम वेगपुरवा, भोले पुत्र जगतराम निवासी बलानगर, लक्ष्मण पुत्र घनश्याम निवासी हरदाही, मनोज दुबे पुत्र उमा प्रसाद निवासी गंगवल, राजू मौर्य पुत्र सम्मय मौर्य निवासी बनघुसरा समेत करीब 30 डीजे संचालकों ने अनुबंध पत्र भरकर पुलिस के समक्ष जमा किया।इस अवसर पर एसएसआई नरसिंह सिंह, एसआई दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद यादव, कांस्टेबल अंजनी राय, करन यादव, ज्ञानेंद्र नाथ राय, संजय कनौजिया समेत पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।