पूजा त्योहार पर यात्रियों को राहत, बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

पूजा त्योहार पर यात्रियों को राहत, बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

10 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 8-8 फेरे, वाराणसी, प्रयागराज, जबलपुर, नासिक समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

आगामी पूजा त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए बनारस?लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बनारस के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05167/05168 के संचालन से यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 05167 बनारस?लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को बनारस से चलेगी। इस दौरान ट्रेन के कुल 8 फेरे होंगे। वापसी में गाड़ी संख्या 05168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बनारस विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और कुल 8 फेरे लगाएगी।

बनारस से यह विशेष ट्रेन शनिवार को सुबह 9:50 बजे रवाना होकर सुबह 10:06 बजे वाराणसी पहुंचेगी और 10:08 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, बुरहानपुर, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए रविवार शाम 4:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रविवार शाम 6:10 बजे रवाना होगी और ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी होते हुए मंगलवार सुबह 12:50 बजे बनारस पहुंचेगी।

विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक एसएलआर, पांच सामान्य श्रेणी, छह स्लीपर, दो इकॉनमी कोच, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और एक एसएलआर/डी कोच शामिल है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन के विस्तृत समय और परिचालन संबंधी जानकारी के लिए राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन महत्वपूर्ण साबित होगी।