गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनों के मार्ग बदले

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 24 से 27 सितंबर के बीच कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, समय का पुनर्निर्धारण और कुछ स्टेशनों पर ठहराव निरस्त किया गया है।

रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 26 सितंबर को गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसके कारण मसकनवां, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद में इसका ठहराव नहीं होगा।

गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर 24 सितंबर को बाराबंकी-गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। अयोध्या कैंट, अयोध्या, मनकापुर और बस्ती में ठहराव निरस्त रहेगा। वहीं 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जंक्शन 27 सितंबर को मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी और अयोध्या में नहीं रुकेगी।

इसके अलावा 12565 दरभंगा-नई दिल्ली, 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी, 07075 हैदराबाद-गोरखपुर, 19726 दरभंगा-खातीपुरा, 12556 बठिंडा-गोरखपुर और 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। कुछ ट्रेनों के बस्ती, खलीलाबाद, मनकापुर और अन्य स्टेशनों पर ठहराव भी निरस्त रहेंगे।

कई ट्रेनों का बदला मार्ग

02563 बरौनी-नई दिल्ली और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली 26 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-बनारस-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते चलेंगी। इनके सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं होंगे।

इसी तरह 02570 नई दिल्ली-दरभंगा और 02564 नई दिल्ली-बरौनी भी 26 सितंबर को कानपुर-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-औंड़िहार-छपरा के परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इन ट्रेनों के भी सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेंगे।

15707 कटिहार-अमृतसर 25 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-बनारस-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। इस दौरान एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा और कर्नलगंज में इसका ठहराव नहीं होगा।

कुछ ट्रेनों का समय भी बदला

07076 गोरखपुर-हैदराबाद को 27 सितंबर को गोरखपुर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। वहीं 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी को 25 सितंबर को पश्चिम रेलवे, पश्चिम-मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न हिस्सों में कुल निर्धारित अवधि के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी और 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस का स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर निर्धारित तिथियों में ठहराव निरस्त रहेगा।

मसकनवां स्टेशन पर भी कई ट्रेनों का ठहराव रद्द

26 और 27 सितंबर को मसकनवां स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव निरस्त किया गया है। इनमें 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल, 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट, 22538 कुशीनगर सुपरफास्ट, 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल, 19037 अवध एक्सप्रेस, 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट, 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट, 19038 अवध एक्सप्रेस और 55031 गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर शामिल हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग, समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें।