स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत फालना स्टेशन पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत शुक्रवार को रेलवे कॉलोनी परिसर में 'जीरो वेस्ट स्पोर्ट्स' (Zero Waste Sports) का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलोनी के बालक-बालिकाओं ने दौड़ एवं विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

​आयोजन के दौरान बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि वे खेल-कूद के मैदान, स्कूल और रेलवे कॉलोनी परिसर को पूरी तरह साफ-सुथरा रखें। बच्चों को न स्वयं गंदगी करने और न ही दूसरों को करने देने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही, एकल-उपयोग (सिंगल यूज) प्लास्टिक का बिल्कुल भी उपयोग न करने तथा गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कूड़ेदानों में ही डालने की आदत डालने की अपील की गई।

​कार्यक्रम के अंत में खेल-कूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा स्वच्छता का संदेश देने वाले सभी बालक-बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।