त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

प्रयागराज। गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारी सीजन में यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा।

रेलवे के अनुसार अतिरिक्त फेरों का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और रेक संरचना के आधार पर किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के चुनिंदा स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में भी संशोधन किया गया है।

कानपुर-कोलकाता विशेष ट्रेन के 8 अतिरिक्त फेरे

गाड़ी संख्या 04157/04158 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। कानपुर सेंट्रल से ट्रेन संख्या 04157 प्रत्येक मंगलवार को 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान आठ फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता से प्रत्येक बुधवार को 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक संचालित होगी।

ट्रेन कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, प्रधानखूंटा, आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जंक्शन, बर्द्धमान, बैंडेल, नैहाटी और कोलकाता सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

आगरा-कोलकाता विशेष ट्रेन के 9 अतिरिक्त फेरे

गाड़ी संख्या 01911/01912 आगरा कैंट-कोलकाता-आगरा कैंट साप्ताहिक विशेष ट्रेन के भी अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। आगरा कैंट से ट्रेन 01911 प्रत्येक गुरुवार को 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस अवधि में नौ फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन 01912 कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार को 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक संचालित होगी।

यह ट्रेन आगरा कैंट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैंडेल, नैहाटी और कोलकाता समेत कई स्टेशनों पर ठहरेगी।

झांसी-आसनसोल विशेष ट्रेन के 16 अतिरिक्त फेरे

गाड़ी संख्या 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल विशेष ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। झांसी से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को 7 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस अवधि में 16 फेरे होंगे। वापसी में आसनसोल से ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।

ट्रेन झांसी, उरई, पुखरायां, भीमसेन, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर, बनारस, वाराणसी कैंट, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन और आसनसोल सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी।

आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन के 9 अतिरिक्त फेरे

गाड़ी संख्या 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन भी बढ़ाया गया है। आजमगढ़ से ट्रेन 05183 प्रत्येक शनिवार को 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान नौ अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन 05184 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।

मदार जंक्शन-पटना ट्रेन के भी 9 अतिरिक्त फेरे

गाड़ी संख्या 09601/09602 मदार जंक्शन-पटना जंक्शन-मदार जंक्शन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है। ट्रेन 09601 मदार जंक्शन से प्रत्येक गुरुवार को 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी और नौ अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन 09602 पटना जंक्शन से प्रत्येक शुक्रवार को 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक संचालित होगी।

टूंडला स्टेशन पर समय में बदलाव: ट्रेन संख्या 09601 के टूंडला जंक्शन पर समय में भी संशोधन किया गया है। 1 अक्टूबर 2026 से ट्रेन का नया आगमन/प्रस्थान समय 14:45/14:50 बजे रहेगा। पहले यह समय 14:55/15:00 बजे निर्धारित था।

रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होने की उम्मीद है।