जलूसे-ए-मोहम्मदी में गूंजा भाईचारे का संदेश, मोहनलाल बड़ौली ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना*

**पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर पंचकूला में मुस्लिम समाज ने निकाली जलूसे-ए-मोहम्मदी, भाजपा नेताओं व समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं*

पंचकूला। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को पंचकूला में जलूसे-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जुलूस को प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल बड़ौली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, बंतो कटारिया, भाजपा मीडिया प्रभारी संजय आहूजा, एकलव्य पाठशाला के अध्यक्ष एवं समाजसेवक कर्मवीर बेदी, महिला पुलिस अधिकारी इरम रिजवी सहित मुस्लिम समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जलूसे के दौरान लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी धर्मों और समाज के लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

भाजपा पूरे देश में भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही : मोहनलाल बड़ौली

जलूसे को रवाना करने के अवसर पर मोहनलाल बड़ौली ने मुस्लिम समाज को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो पूरे हिंदुस्तान में भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए काम करने की भावना के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत इसकी विविधता और आपसी भाईचारा है। सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर देश की तरक्की में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज सहित सभी देशवासियों को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

मुस्लिम समाज के प्रधान ने कार्यक्रम में पहुंचे मोहनलाल बड़ौली, श्याम लाल बंसल, बंतो कटारिया, संजय आहूजा और कर्मवीर बेदी सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम समाज के लिए खुशी की बात है कि पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उनके बीच पहुंचे और इस खुशी में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं एवं सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया।

भाईचारा मजबूत करने में सभी की भूमिका जरूरी : कर्मवीर बेदी

एकलव्य पाठशाला के अध्यक्ष एवं समाजसेवक कर्मवीर बेदी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह जुलूस हर वर्ष आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर निकलता है। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं और यही देश की खूबसूरती है।

कर्मवीर बेदी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यक्रम में पहुंचे सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बंतो कटारिया, मोहनलाल बड़ौली, संजय आहूजा, श्याम लाल बंसल सहित सभी लोगों ने मुस्लिम समाज के इस खुशी के अवसर पर पहुंचकर सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत किया है।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के प्रतिनिधियों के स्तर पर भाईचारे को बढ़ावा देने वाले प्रयास सकारात्मक संदेश देते हैं।

जलूसे ने दिया एकता और सद्भाव का संदेश

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि पंचकूला में आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत और भाईचारा सभी को जोड़ता है। कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेताओं, समाजसेवियों और मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सभी अतिथियों का आभार जताया और पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।