प्रोस्टेट कैंसर अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन: अमेरिकी संगठन अमेरिकन रीजेंट द्वारा डॉ. मुकेश चंद्र आर्य सम्मानित

बीकानेर (रामलाल लावा ) प्रोस्टेट कैंसर अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन: अमेरिकी संगठन अमेरिकन रीजेंट द्वारा डॉ. मुकेश चंद्र आर्य सम्मानित
मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में 23 अगस्त 2026 को आयोजित एक भव्य समारोह में, देश भर से आए लगभग 90 यूरोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट और उनके रिसर्च एसोसिएट्स की गरिमामयी उपस्थिति के बीच, अमेरिका के प्रसिद्ध संगठन अमेरिकन रीजेंट द्वारा यूरोलॉजी विभाग के डॉ. मुकेश चंद्र आर्य और उनकी टीम को ?हाइस्ट रिक्रूटर साइट? (Highest Recruiter Site) के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
यह उपलब्धि प्रोस्टेट कैंसर में ल्यूप्रोलाइड 30 एमजी के क्लिनिकल अध्ययन में सर्वाधिक प्रतिभागियों की भर्ती और उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप हासिल हुई है। इस अध्ययन के तहत अब तक प्रोस्टेट कैंसर के 23 मामलों की सफलतापूर्वक स्क्रीनिंग और 13 रोगियों का रैंडमइज़ेशन पूरा किया जा चुका है।
इस उल्लेखनीय सफलता में डॉ. मुकेश चंद्र आर्य के साथ डॉ. अजय गांधी, डॉ. योगेंद्र, डॉ. शेखर गोयल एवं सुनील सारस्वत सहित पूरी टीम का समर्पित योगदान रहा। डॉ. आर्य ने इस सफलता का श्रेय पूरी टीम की मेहनत और सामूहिक प्रयासों को दिया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत में चिकित्सा अनुसंधान की बढ़ती वैश्विक गुणवत्ता का प्रमाण है।