पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते गांधीधाम-पुरी की चार साप्ताहिक ट्रेनें आंशिक निरस्त

पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते गांधीधाम-पुरी की चार साप्ताहिक ट्रेनें आंशिक निरस्त

यात्रियों को मालतीपाटपुर से करना होगा सफर, 26 अगस्त से 19 अक्टूबर तक रहेगा बदलाव

पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके कारण गांधीधाम-पुरी मार्ग पर संचालित चार साप्ताहिक ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। ये ट्रेनें पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही संचालित होंगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अगस्त से 17 अक्टूबर 2026 तक पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से रवाना होगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से 16 अक्टूबर 2026 तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। जबकि ट्रेन संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 अगस्त से 19 अक्टूबर 2026 तक मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले इन बदलावों को ध्यान में रखें। ट्रेन के परिचालन समय, ठहराव और अन्य जानकारी की पुष्टि रेलवे की अधिकृत वेबसाइट अथवा रेलवे पूछताछ सेवा से करने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं।