रेलवे फाटक संख्या 11 बी 25 अगस्त से 5 सितंबर तक रहेगा बंद मरम्मत और ओवरहॉलिंग कार्य के चलते सड़क यातायात वैकल्पिक मार्गों से होगा डायवर्ट

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत आंबली रोड?चांदलोडिया रेलखंड पर रेलवे किलोमीटर 511/02-04 पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 11 बी आवश्यक मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग कार्य के चलते सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

रेलवे के अनुसार, फाटक संख्या 11 बी को 25 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से 5 सितंबर 2026 को शाम 8 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे फाटक से गुजरने वाले सड़क यातायात को सुरक्षा की दृष्टि से वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

फाटक बंद रहने की अवधि में वाहन चालकों के लिए शोला ब्रिज, शीलज ब्रिज और सिम्स ब्रिज को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है। रेलवे ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में रेलवे फाटक संख्या 11 बी बंद रहने को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों और वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।