पुरी स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य के चलते श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस आंशिक रद्द

पुरी स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य के चलते श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस आंशिक रद्द

मालतीपाटपुर तक ही चलेगी ट्रेन, पुरी-मालतीपाटपुर के बीच सेवा रहेगी प्रभावित

जयपुर। पूर्वी तटीय रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 और 6 के अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन निर्धारित तिथियों पर आंशिक रूप से रद्द रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस 30 अगस्त, 6, 13, 20 और 27 सितंबर तथा 4, 11 और 18 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर से रवाना होगी, लेकिन इन तिथियों पर ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। यानी मालतीपाटपुर से पुरी के बीच ट्रेन की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 26 अगस्त, 2, 9, 16, 23 और 30 सितंबर तथा 7 और 14 अक्टूबर 2026 को पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से संचालित होगी। इस दौरान पुरी से मालतीपाटपुर के बीच ट्रेन की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे के अनुसार पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के अपग्रेडेशन कार्य के कारण यह बदलाव किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि निर्धारित तिथियों में यात्रा करने से पहले ट्रेन के संचालन और ठहराव की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।