वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन पर तकनीकी कार्य, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस आंशिक रद्द

वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन पर तकनीकी कार्य, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस आंशिक रद्द

19 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया तक ही चलेगी ट्रेन, खजुराहो-दतिया के बीच सेवा रहेगी प्रभावित

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन निर्धारित अवधि में आंशिक रूप से रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संचालन में बदलाव की जानकारी जारी की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 21 नवंबर 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक खजुराहो के बजाय दतिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इस दौरान खजुराहो से दतिया के बीच ट्रेन की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 19 नवंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक उदयपुर सिटी से चलकर दतिया स्टेशन तक ही संचालित होगी। यानी दतिया से खजुराहो के बीच इस ट्रेन की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण यह बदलाव किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा करने से पहले ट्रेन के संचालन और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।