नाम जप सांसारिक मनुष्य के उद्धार का सर्वोत्तम साधने --श्रीजी माहेश्वरी

नाम जप सांसारिक मनुष्य के उद्धार का सर्वोत्तम साधने --श्रीजी माहेश्वरी

रिपोर्ट सौरभ बाजपेयी ब्यूरो चीफ

मो.8009000147 9670650005
हरचंदपुर, रायबरेली।
विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान वृंदावन की ओर से आयोजित आध्यात्मिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्रीजी माहेश्वरी जी ने नाम जप की महिमा की चर्चा की उन्होंने कहा कि सांसारिक मनुष्य के उद्धार और दुखों से बचने केलिए नाम जप सर्वोत्तम साधन है।
कस्बे में आयोजित आध्यात्मिक गोष्ठी में प्रवचन देते हुए श्रीजी माहेश्वरी ने कहा कि मनुष्य का शरीर प्राप्त होना सौभाग्य की बात है।क्योंकि मनुष्य का शरीर पाने के बाद सदगुरु के मार्गदर्शन में मनुष्य नाम जप कर भगवत की प्राप्ति कर सकता है। नाम जप जप जितना अधिक होगा मनुष्य के जन्मजन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपने परिवार की संस्कार देना बहुत आवश्यक है ।संस्कार ही हमारे सनातन संस्कृति की रक्षा कर सकते है।कथा वाचक श्री जी महेश्वरी ने आगामी दिसंबर माह में चित्रकूट धाम में होने वाली पांच दिवसीय दिव्य कथा में पहुंचने का आह्वान किया।
इससे पहले कार्यक्रम का संचालन संचालन कर रहे मनोज श्रीवास्तव ने सांसारिक मनुष्य के लिए गुरु की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि गुरु के द्वारा शिष्य का उद्धार गुरु समर्पण से ही संभव हैं।
इस दौरान डॉ अनुराग सिंह ,कृष्णकुमार सिंह, डॉ अनुभव श्याम श्रीवास्तव ,मंजीत सिंह,सुनील श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे