रायबरेली में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का दौरा।

रिपोर्ट सौरभ बाजपेयी ब्यूरो

रायबरेली में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का दौरा।
हरचंदपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचीं अपर्णा यादव ने छात्राओं से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और छात्राओं के साथ बैठकर विद्यालय का भोजन भी किया।
इसके बाद उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर में आयोजित "बेटी बचाओ" अभियान के तहत 25 नवजात बेटियों को बेबी किट भेंट कर सम्मानित किया।
अपर्णा यादव ने सरकार की महिला एवं बालिका कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र परिवारों को बेटी के जन्म और पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा विद्यालय में पानी की समस्या सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपर्णा यादव रायबरेली के लिए रवाना हो गईं।