डगा पुल के पास 986 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। थाना माधोटांडा पुलिस ने डगा पुल के पास वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 986 ग्राम अवैध चरस और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त को चेकिंग के दौरान एक्टिवा संख्या UP26W1296 से जा रहे शादाब पुत्र छोटा निवासी शेरपुर कलां, थाना पूरनपुर तथा अनस उर्फ मंत्री पुत्र शब्बीर निवासी शेरपुर कलां को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान शादाब के कब्जे से 496 ग्राम तथा अनस के पास से 490 ग्राम चरस बरामद होने की बात कही गई है।
मामले में थाना माधोटांडा में मुकदमा संख्या 226/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद एक्टिवा को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार शादाब के खिलाफ पूरनपुर और घुंघचिहाई थानों में एनडीपीएस, आर्म्स और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अनस के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज बताया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लोकेश कुमार समेत छह पुलिसकर्मी शामिल रहे