मंडल अस्पताल फिरोजपुर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

फिरोजपुर। मंडल अस्पताल, फिरोजपुर के सभाकक्ष में सोमवार को कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मंडल अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में सहायक नर्सिंग अधिकारी, मंडल अस्पताल फिरोजपुर कुलविंदर जीत तथा वरिष्ठ अनुवादक सुनील ने व्याख्याता के रूप में कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस दौरान कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी से जुड़े दिशानिर्देशों, संवैधानिक प्रावधानों तथा राजभाषा अधिनियम एवं नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।

कार्यशाला में दैनिक सरकारी कामकाज हिंदी में करते समय कर्मचारियों के सामने आने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई और उनके समाधान के प्रयास किए गए। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और कर्मचारियों को राजभाषा के प्रति जागरूक करना रहा।