तिरंगे की रोशनी से जगमगाए फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशन, देशभक्ति के रंग में रंगा रेल परिसर

फिरोजपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिरोजपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन इन दिनों तिरंगे के रंगों से रोशन नजर आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंडल के प्रमुख स्टेशनों को आकर्षक तिरंगा रोशनी से सजाया गया है। यह विशेष सजावट 12 से 17 अगस्त तक की गई है।

फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले अमृतसर, लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फिरोजपुर कैंट, फाजिल्का, फगवाड़ा, मोगा, ब्यास और मुक्तसर समेत कुल 16 रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंग वाली रोशनी से सजाया गया है।

रात होते ही इन स्टेशनों का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है। तिरंगे की रोशनी में जगमगाते स्टेशन यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। स्टेशन परिसरों में की गई आकर्षक सजावट स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और देशभक्ति के माहौल को और खास बना रही है।

हर घर तिरंगा और राष्ट्रप्रेम का संदेश

फिरोजपुर मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई यह विशेष पहल यात्रियों एवं आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रेलवे स्टेशनों की तिरंगा रोशनी के माध्यम से ?हर घर तिरंगा? अभियान और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रेलवे स्टेशनों पर तिरंगे के रंगों की रोशनी से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की झलक साफ दिखाई दे रही है और पूरा रेल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।