तीन जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की संख्या और संरचना में बदलाव, 22 डिब्बों के साथ चलेंगी ट्रेनें

तीन जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की संख्या और संरचना में बदलाव, 22 डिब्बों के साथ चलेंगी ट्रेनें

जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा तीन जोड़ी रेलसेवाओं के डिब्बों की संरचना में परिवर्तन किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार इन सभी ट्रेनों में अब कुल 22 डिब्बे होंगे। नई डिब्बा संरचना निर्धारित तिथियों से लागू की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12547/12548 आगरा कैंट-गांधीग्राम-आगरा कैंट रेलसेवा में आगरा कैंट से 19 अक्टूबर 2026 और गांधीग्राम से 22 अक्टूबर 2026 से नई डिब्बा संरचना लागू होगी। इसमें एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, तीन थर्ड एसी इकोनॉमी, सात द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावर कार और एक गार्ड डिब्बा सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22547/22548 ग्वालियर-गांधीग्राम-ग्वालियर रेलसेवा में ग्वालियर से 21 अक्टूबर 2026 और गांधीग्राम से 20 अक्टूबर 2026 से नई संरचना लागू होगी। इस ट्रेन में भी एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, तीन थर्ड एसी इकोनॉमी, सात द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावर कार और एक गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

वहीं गाड़ी संख्या 20178/20177 आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट रेलसेवा में आगरा कैंट से 21 अक्टूबर 2026 और असारवा से 22 अक्टूबर 2026 से डिब्बों की नई संरचना लागू की जाएगी। इसमें एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, तीन थर्ड एसी इकोनॉमी, सात द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावर कार और एक गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

रेलवे के इस बदलाव से इन रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।