संतरागाछी-अजमेर रेलसेवा के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव

संतरागाछी-अजमेर रेलसेवा के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव

शालीमार से संचालित होगी संतरागाछी-अजमेर रेलसेवा, संतरागाछी स्टेशन पर भी होगा ठहराव

रेलवे द्वारा संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी रेलसेवा के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर रेलसेवा 30 अक्टूबर 2026 से संतरागाछी के स्थान पर शालीमार स्टेशन से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन 12:58 बजे संतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 13:00 बजे रवाना होकर निर्धारित समय पर अजमेर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी रेलसेवा 1 नवंबर 2026 से अजमेर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। यह ट्रेन 14:30 बजे संतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी और 14:32 बजे रवाना होकर 15:00 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को शालीमार स्टेशन से भी इस रेलसेवा का लाभ मिल सकेगा।