गुरुगुज्जा की बदहाल सड़क पर उठे सवाल,ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार

गुरुगुज्जा की बदहाल सड़क पर उठे सवाल,ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार

सपा नेता हरिनाम सिंह बोले-भाजपा सरकार में विकास के दावों के बीच गांव की हकीकत कुछ और, जिम्मेदार कब लेंगे सुध?

#हरदोई

.

हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरुगुज्जा का संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है।ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की हालत इतनी खराब है कि बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है और राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि कई बार ऑटो रिक्शा पलट चुके हैं, जबकि खराब मार्ग के चलते सरकारी एंबुलेंस भी गांव तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करती है।

सपा नेता हरिनाम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन गांवों की जमीनी हकीकत उन दावों की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने बदहाल सड़क की आवाज उठाकर सरकार और जनप्रतिनिधियों को जगाने का प्रयास किया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि अब देखना होगा कि हरदोई के जनप्रतिनिधि गुरुगुज्जा गांव की इस समस्या पर ध्यान देते हैं या फिर ग्रामीणों की परेशानी उन्हें दिखाई ही नहीं देती। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण अथवा मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

Allfollower Akhilesh Yadav सूचना विभाग हरदोई श्यामू सिंह प्रधान @highlight