फायर स्टेशन पर हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुरादाबाद। देशभर के साथ शनिवार को फायर स्टेशन पर भी स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देशहित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित फायर स्टेशन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा तथा सभी ने स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाया।