जम्मू। तिरंगे की रोशनी से सजे रेलवे के भवन और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान

जम्मू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे के भवनों, स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को भव्य तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। देशभक्ति के रंग में सजे रेलवे परिसर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ऐतिहासिक चिनाब रेलवे पुल भी सुंदर और भव्य तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा है, जो राष्ट्रप्रेम और गौरव का संदेश दे रहा है।

सीनियर डीसीएम उचित सिंघल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे के प्रमुख भवनों, स्टेशनों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है। इस विशेष सजावट के माध्यम से यात्रियों और आमजन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

रात के समय तिरंगे की रोशनी से जगमगाते रेलवे स्टेशन और प्रतिष्ठान बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं। चिनाब पुल पर की गई रोशनी विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।