अहमदाबाद मंडल में गूंजा देशभक्ति का संदेश, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली

अहमदाबाद। स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में ?हर घर तिरंगा? अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट्स और गाइड्स ने तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने रेलकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।

इसी क्रम में कार्मिक विभाग, अहमदाबाद मंडल की ओर से नई रेलवे कॉलोनी, साबरमती में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में करीब 140 अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर रेलकर्मियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

वहीं भारत स्काउट एवं गाइड अहमदाबाद जिला संघ की ओर से न्यू कॉलोनी, साबरमती और आसपास के क्षेत्रों में भी तिरंगा रैली आयोजित की गई। इसमें करीब 55 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और यूनिट लीडर्स ने भाग लिया।

?हर घर तिरंगा? अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। अहमदाबाद मंडल में आयोजित इन कार्यक्रमों में रेल परिवार की सक्रिय भागीदारी ने ?राष्ट्र प्रथम? की भावना को और मजबूत किया।