दिल्ली सराय–बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ेगा एक शयनयान डिब्बा

बीकानेर। यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय?बीकानेर?दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा स्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी और यात्रा के दौरान सुविधा बढ़ेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12455/12456 दिल्ली सराय?बीकानेर?दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त डिब्बा दिल्ली सराय से 17 अगस्त 2026 और बीकानेर से 18 अगस्त 2026 से स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।

डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी के बाद ट्रेन में कुल 20 डिब्बे हो जाएंगे। इनमें एक प्रथम वातानुकूलित, दो द्वितीय वातानुकूलित, चार तृतीय वातानुकूलित, छह द्वितीय शयनयान, पांच साधारण श्रेणी तथा दो पावर कार डिब्बे शामिल होंगे।

रेलवे के इस फैसले से दिल्ली और बीकानेर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त शयनयान सीटें उपलब्ध होंगी। त्योहारी और व्यस्त समय में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए यह सुविधा यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।