भाकियू (टिकैत) ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य ट्रैक्टर मार्च व तिरंगा यात्रा

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों एवं किसान साथियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात मंडी समिति स्थित किसान भवन में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय आह्वान पर आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाले ट्रैक्टर मार्च एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
​बैठक को संबोधित करते हुए बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों ने कहा कि 13 अगस्त का ट्रैक्टर मार्च एवं तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और किसानों की अटूट एकजुटता का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों और पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
​जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों व किसान कार्यकर्ताओं ने पूरे कार्यक्रम को अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने का संकल्प लिया।
​संगठन का रुख
​"गुरदीप सिंह गोगी ने बताया कि 13 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा और ट्रैक्टर मार्च पूरी तरह से अनुशासित और शांतिपूर्ण रहेगा। यह आयोजन किसानों के अधिकारों के साथ-साथ देश की अखंडता का प्रतीक है। जिलेभर के किसान इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।"
​बैठक में मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों, जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह वर्क, जिला महासचिव बलजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष इलियास, जिला उपाध्यक्ष दशरथ, जिला सचिव मुन्ना गौतम, जिला सचिव सोनू मदारी, जिला उपाध्यक्ष दिलशाद राजा, जसराज सिंह, नानक सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी साबिर, शहजाद, रमेश कुमार अली, नगर अध्यक्ष इजहार मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान साथी उपस्थित रहे।