बरेली परिक्षेत्र बरेली DIG अजय साहनी और मण्डलायुक्त शंभू कुमार ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण,कांवड़ियों को बांटा फल-प्रसाद। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उ

राजेश गुप्ता,

संवाददाता

बरेली परिक्षेत्र बरेली DIG अजय साहनी और मण्डलायुक्त शंभू कुमार ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण,कांवड़ियों को बांटा फल-प्रसाद।


श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली अजय कुमार साहनी एवं मण्डलायुक्त बरेली शंभू कुमार ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया है।
इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मार्ग पर गुजर रहे कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन, कंट्रोल रूम, यातायात प्रबंधन और समग्र सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महिला कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए DIG एवं मण्डलायुक्त ने थाना भमोरा, जनपद बरेली तथा थाना विनावर, जनपद बदायूँ में स्थापित *मिशन शक्ति केन्द्रों (MSK)* का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केन्द्रों के प्रभावी संचालन और त्वरित सहायता प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

बदायूँ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के साथ अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग में लगे शिविरों, चिकित्सा सहायता केंद्रों और पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

DIG अजय साहनी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मण्डलायुक्त शंभू कुमार ने आमजन से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।