<..."> <..."> <...">

30 मिनट में लूट का खुलासा, संडावता चौकी पुलिस ने आरोपी दबोचा

संडावता चौकी की त्वरित कार्रवाई, लूटा गया मंगलसूत्र, नकदी व बाइक बरामद

संडावता। "संवाददाता जगदीश सिसोदिया"

संडावता पुलिस चौकी ने लूट की वारदात का महज 30 मिनट में खुलासा कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। पुलिस ने आरोपी को खुजनेर के समीप बखेड़ जोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, ₹2 हजार नगद तथा वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग ₹86 हजार बताई गई है।पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को फरियादी होकम सिंह बंजारा निवासी ग्राम अलीगंज (जिला विदिशा) अपनी बहन और भाभी को बस से लटेरी भेजने के लिए संडावता तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान उसकी भाभी सीमा बंजारा शौचालय से लौट रही थीं, तभी एक नकाबपोश युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आया और मारपीट कर उनके गले से गिलट का मंगलसूत्र तथा पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में ₹2 हजार नगद रखे थे।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद मीना एवं पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी का पीछा किया और लगभग 30 मिनट के भीतर खुजनेर के पास बखेड़ जोड़ से उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र पिता जगदीश वर्मा (23), निवासी ग्राम भंडावत, थाना पचोर, जिला राजगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, ₹2 हजार नकद एवं वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 152/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।इनकी रही सराहनीय भूमिकालूट का त्वरित खुलासा करने में उप निरीक्षक विनोद मीना, प्रधान आरक्षक रामसेवक जादौन, प्रधान आरक्षक भूरा सिंह तथा आरक्षक इन्द्रपाल सिंह की विशेष भूमिका रही। राजगढ़ पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।