अहिरवार समाज संघ भारत की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन, डॉ. कैलाश नारायण अहिरवार पुनः बने जिला अध्यक्ष

राजगढ़।अहिरवार समाज संघ भारत की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का सारंगपुर। सारंगपुर तहसील स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में अहिरवार समाज संघ भारत की राजगढ़ एवं शाजापुर जिला इकाइयों की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित की गईं।

कार्यक्रम में डॉ. कैलाश नारायण अहिरवार को पुनः अहिरवार समाज संघ भारत का जिला अध्यक्ष (राजगढ़) नियुक्त किया गया। वहीं दरियाव सिंह अहिरवार को वरिष्ठ जिला संरक्षक, नैनकराम वर्मा को जिला प्रभारी (राजगढ़), प्रेमनारायण तिलोरे को भोपाल संभागीय सचिव, विक्रम सिंह निहाल को जिला सचिव, बाबूलाल पार्षद को जिला सहसचिव, हरिनारायण अहिरवार को जिला संगठन मंत्री, दिनेश अहिरवार को जिला सह-संगठन मंत्री, नारायण सिंह अहिरवार को जिला सचिव, करण सिंह निहाल को जिला अध्यक्ष (अंधश्रद्धा उन्मूलन) एवं जिला आगर प्रभारी, कैसर सिंह अहिरवार को जिला महासचिव, धर्मेंद्र मांडले को युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, भगवान सिंह अहिरवार को युवा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी (शाजापुर) तथा फूलचंद अहिरवार को जिला मीडिया प्रभारी (राजगढ़) नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार बाबूलाल अहिरवार (तलेन) को जिला उपाध्यक्ष, घीसालाल सूर्यवंशी को जिला अध्यक्ष (शाजापुर), ताराचंद राजोरिया को जिला उपाध्यक्ष (शाजापुर), रामलाल चौहान को जिला सचिव, बालूजी को मोहन बड़ोदिया तहसील अध्यक्ष, जीतू फुलेरिया को सारंगपुर तहसील उपाध्यक्ष, राकेश अहिरवार को सारंगपुर तहसील अध्यक्ष, दुर्गेश अहिरवार को ब्यावरा मंडल तहसील उपाध्यक्ष, जगदीश कांकरिया को सारंगपुर तहसील महासचिव, लखन मंडल को युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष (सारंगपुर), डॉ. दिनेश कुंदन को खिलचीपुर तहसील अध्यक्ष, बद्रीलाल वर्मा को नरसिंहगढ़ तहसील अध्यक्ष, पुरण अहिरवार को बोडा ब्लॉक अध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा को बोडा ब्लॉक उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह वर्मा को संडावता ब्लॉक अध्यक्ष तथा जीवन फुलेरिया एवं विनोद वर्मा को क्रमशः ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं उदनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश सूर्यवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हनुमंत सिंह बौद्ध, डॉ. नारायण सिंह वर्मा, प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष अंबाराम अहिरवार, प्रांतीय महासचिव कन्हैयालाल फुलेरिया, प्रांतीय संगठक पर्वत सिंह अहिरवार, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम अहिरवार, नानूराम अहिरवार, अंबाराम राजोरिया, प्रेम सिंह वर्मा, बालकृष्ण पटवारी, गोवर्धनलाल परमार, देवनारायण सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश सूर्यवंशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंत में अहिरवार समाज संघ भारत, सारंगपुर टीम की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।