दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का बदलेगा मार्ग

दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने सितंबर और अक्टूबर 2026 के दौरान कई ट्रेनों को निरस्त करने तथा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

रेलवे के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी?आसनसोल, आसनसोल?वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी?कोलकाता, कोलकाता?वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उधना?मालदा टाउन, मालदा टाउन?उधना तथा भागलपुर?अजमेर और अजमेर?भागलपुर सहित कुल आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन विभिन्न तिथियों में सितंबर और अक्टूबर के दौरान निरस्त रहेगा।

इसके अलावा गांधीधाम?कामाख्या, दिल्ली?कामाख्या, उधना?जयनगर, आनंद विहार टर्मिनल?भागलपुर, सूरत?भागलपुर, दिल्ली?अलीपुरद्वार, लोकमान्य तिलक टर्मिनल?डिब्रूगढ़ और आनंद विहार टर्मिनल?जयनगर जैसी कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह बदलाव दानापुर मंडल में सुरक्षित एवं आधुनिक रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे की आधिकारिक सूचना प्रणाली से अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।