जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सदैव याद किए जाएंगे स्व. नाथूराम अहारी

पूर्व विधायक स्व. नाथूराम अहारी की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाददाता ? संतोष व्यास

डूंगरपुर। डूंगरपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय नाथूराम अहारी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा जनसेवा, सामाजिक समर्पण और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. अहारी के संघर्षपूर्ण जीवन, जनहित के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और क्षेत्र के चौमुखी विकास में उनके अप्रतिम योगदान को रेखांकित किया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके दिखाए मार्ग व आदर्शों पर चलने तथा उनके समाज सेवा के संकल्पों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पुनाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, आसपुर विधानसभा पंचायती राज प्रभारी मनोज पाटीदार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण गमेती, पंचायती राज प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल अहारी, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश अहारी, नारायण लाल अहारी, रघुनाथपुरा प्रशासक गणेश अहारी, देव सोमनाथ मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ननोमा, आंतरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रोत, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण परमार, समाजसेवी दयाशंकर परमार, रूपदेव ननोमा, पन्नालाल भट्ट, छगनलाल अहारी, डूंगरलाल कोटडीया, शंकरलाल कलासुआ, रोहित अहारी, मनसुख, प्रकाश सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।