रेल यात्रियों को बड़ी राहत: नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन शुरू, रांची–आनंद विहार और अहमदाबाद–पटना स्पेशल का संचालन बढ़ा

यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन और अवधि विस्तार की घोषणा की है। इसके तहत नई दिल्ली सुपौल के बीच नई दैनिक आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जबकि रांची?आनंद विहार तथा अहमदाबाद पटना विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि भी बढ़ा दी गई है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली सुपौल नई दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन नई दिल्ली से 6 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तथा सुपौल से 8 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस ट्रेन में एसी थर्ड, स्लीपर, सामान्य और एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और सहरसा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 02877/02878 रांची आनंद विहार टर्मिनल रांची विशेष एक्सप्रेस की संचालन अवधि का विस्तार करते हुए 8 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अब 8 अगस्त से 26 सितंबर 2026 (रांची से प्रत्येक शनिवार) तथा 9 अगस्त से 27 सितंबर 2026 (आनंद विहार से प्रत्येक रविवार) तक संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा, जिससे झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

वहीं गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद पटना अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन की अवधि भी एक-एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ाई गई है। 09447 अहमदाबाद?पटना स्पेशल अब 12 अगस्त 2026 को तथा 09448 पटना?अहमदाबाद स्पेशल 14 अगस्त 2026 को अतिरिक्त फेरा लगाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और आरक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि यात्रा सुगम और सुविधाजनक हो सके।