रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: सरसावा स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव

जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने अंबाला मंडल के सरसावा स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस रेलसेवाओं को अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा अगस्त के अंतिम सप्ताह और सितंबर के शुरुआती दिनों में यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14816 ऋषिकेश?श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक सरसावा स्टेशन पर शाम 4:22 बजे पहुंचेगी और 4:23 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर?ऋषिकेश एक्सप्रेस इसी अवधि में सुबह 11:39 बजे पहुंचेगी और 11:40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश?बाड़मेर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक रात्रि 11:32 बजे सरसावा पहुंचेगी और 11:33 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर?ऋषिकेश एक्सप्रेस 30 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्रातः 5:27 बजे पहुंचेगी और 5:28 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे का कहना है कि इस अस्थायी ठहराव से सरसावा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का लाभ मिलेगा तथा उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि अवश्य कर लें।