एटा: पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के कोर्ट से बरी होने पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने मिठाई बाँटकर जश्न मनाया।

*एटा: पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के कोर्ट से बरी होने पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर हर्ष मनाया।*

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं: हुतेंद्र सिंह जादौन

एटा: विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष हुतेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में ठंडी सड़क स्थित शारदा सिनेप्लेक्स पर वर्ष 2023 में महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप में मुकदमे से घिरे पूर्व भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने पर मिष्ठान वितरण करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया। जिला अध्यक्ष हुतेंद्र सिंह जादौन ने कहा है कि नेताजी ब्राजभूषण शरण ने पहलवान प्रकरण पर अपने पहले ही वक्तव्य में कहा था कि यदि आरोप सिद्ध हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। भारतीय कुश्ती संघ में नेताजी बृजभूषण शरण सिंह का पूरा कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष कार्यकाल में भारतीय कुश्ती को ऊंचाई तक ले गए और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारतीय कुश्ती को एक नई पहचान दिलाई। उनका कार्यकाल अभूतपूर्व रहा है। जिलाध्यक्ष हतेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। माननीय न्यायालय का हम सभी सम्मान करते हैं। इस विशेष अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष हुतेंद्र सिंह जादौन के साथ जिला संयोजक जितेंद्र माहेश्वरी जिला महामंत्री मुकेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सोनी चंद्र प्रकाश शर्मा कमलेश चौहान के सी राठौर प्रेम राठौर नगर अध्यक्ष अजय शर्मा जिला मंत्री गणेश वार्षेय गौरव सिकरवार राहुल गुप्ता विवेक ज्ञान भारती जिला कोषाध्यक्ष अंकुर जैन पापुलर नगर प्रभारी संकल्प शर्मा नगर महामंत्री आकाश कश्यप नगर संगठन मंत्री अजय गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता नगर मीडिया प्रभारी रोहतास कुमार नगर संयोजक संजीव वार्षेय नगर उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा गौरव राठौर अनुराग कुमार संदीप कुमार नगर मंत्री अनुज गुप्ता मोहन चौहान निशांत कुमार रवि कुमार सनी आशीष कुमार विवेक विक्की एवं अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा