सरसावा स्टेशन पर तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल स्थित सरसावा रेलवे स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार 14523 बरौनी?अंबाला एक्सप्रेस 31 अगस्त 2026 से सरसावा स्टेशन पर सुबह 07:22 बजे पहुंचेगी और 07:23 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार 15063 रामनगर?चंडीगढ़ एक्सप्रेस 31 अगस्त 2026 से सरसावा स्टेशन पर 11:22 बजे पहुंचेगी और 11:23 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं 15012 चंडीगढ़?लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक सरसावा स्टेशन पर 19:09 बजे पहुंचेगी और 19:10 बजे रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन का यह निर्णय सरसावा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए राहतभरा कदम माना जा रहा है। अस्थायी ठहराव से यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और उन्हें लंबी दूरी के लिए अन्य स्टेशनों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जनहितकारी कदम उठा रहा है।