आरआरबी परीक्षा अभ्यर्थियों और यात्रियों को राहत, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में जुड़ा अतिरिक्त जनरल कोच

फिरोजपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) लेवल-1 परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 18237/18238 अमृतसर?कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त सेकंड क्लास (जनरल) कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 22 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी।

रेलवे के अनुसार अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाने से सामान्य यात्रियों के साथ-साथ आरआरबी लेवल-1 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को भी यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी। इससे भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।

फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की आरक्षण एवं परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।